रविवार, जून 12, 2016

शक्ति का बिखराव


एक बार कबूतरों का झुण्ड, बहेलिया के बनाये जाल में फंस गया। सारे कबूतरों ने मिलकर फैसला किया और जाल सहित उड़ गये "एकता की शक्ति" की ये कहानी आपने यहाँ तक पढ़ी है .... इसके आगे क्या हुआ वो आज प्रस्तुत है : - 

बहेलिया उड़ रहे जाल के पीछे पीछे भाग रहा था। एक सज्जन मिले और पूछा क्यों बहेलिये तुझे पता नही कि "एकता में शक्ति "होती है तो फिर क्यों अब पीछा कर रहा है ? 
बहेलिया बोला "आप को शायद पता नही कि शक्तियों का अहंकार खतरनाक होता है जहां जितनी ज्यादा शक्तियां होती है, उनके बिखरने के अवसर भी उतने ही ज्यादा होते है"। 
सज्जन कुछ समझे नही ! बहेलिया बोला आप भी मेरे साथ आइये। सज्जन भी उसके साथ हो लिए। 
उड़ते उड़ते कबूतरों ने उतरने के बारे में सोचा ... एक नौजवान कबूतर जिसकी कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं थी, उसने कहा किसी खेत में उतरा जाये ... वहां इस जाल को कटवाएँगे और दाने भी खायेंगे। 
एक समाजवादी टाइप के कबूतर ने तुरंत विरोध किया कि गरीब किसानो का हक़ हमने बहुत मारा...अब और नही !! 
एक दलित कबूतर ने कहा, जहाँ भी उतरे पहले मुझे दाना देना और जाल से पहले मैं निकलूंगा क्योकि इस जाल को उड़ाने में सबसे ज्यादा मेहनत मैंने की थी। 
दल के सबसे बुजुर्ग कबूतर ने कहा, मै सबसे बड़ा हूँ और इस जाल को उड़ाने का प्लान और नेतृत्व मेरा था,, अत: मेरी बात सबको माननी पड़ेगी। 
एक तिलक वाले कबूतर ने कहा किसी मंदिर पर उतरा जाए, बंसी वाले भगवन की कृपा से खाने को भी मिलेगा और जाल भी कट जायेंगे। - तुरंत ही टोपी वाले कबूतर ने विरोध किया, उतरेंगे तो सिर्फ किसी मस्जिद पर ही। 
अंत में सभी कबूतर एक दुसरे को धमकी देने लगे कि मैंने उड़ना बंद किया तो कोई नहीं उड़ नही पायेगा, क्योकि सिर्फ मेरे दम पर ही ये जाल उड़ रहा है और सभी ने धीरे-धीरे करके उड़ना बंद कर दिया। 
परिणाम क्या हुआ कि अंत में वो सभी धरती पर आ गये और बहेलिया ने आकर उनको जाल सहित पकड़ लिया। 
सज्जन गहरी सोच में पड़ गए .... बहेलिया बोला क्या सोच रहे है महाराज !! सज्जन बोले "मै ये सोच रहा हूँ कि ऐसी ही गलती तो हम सब भी इस समाज में रहते हुए कर रहे है। 
बहेलिया ने पूछा - कैसे ? 
सज्जन बोले - हर व्यक्ति शुरू में समाज में अच्छा बदलाव लाने की चाह रखते हुए काम शुरू करता है, पर जब उसे ऐसा लगने लगता है कि उससे ही ये समाज चल रहा है, तो वो चाहता है सभी उसके हिसाब से चलें। तब समस्या की शुरुआत होती है। जैसा इन कबूतरों के दल के साथ हुआ, क्योकि जाल उड़ाने के लिए हर कबूतर के प्रयास जरूरी थे और सिर्फ किसी एक कबूतर से जाल नही उड़ सकता था। 
इसलिए यदि अन्य लोग भी ऐसी नकारात्मक सोच रखेंगे और अपने प्रयास बंद कर देंगे तो समाज में भी गिरावट आएगी। हमें अपने हिस्से के प्रयास को कभी भी बंद नहीं करना चाहिए ! 

 ============================================================ 

जहाँ बकरियां पेड़ों पर दिखती हैं

ये फोटोशॉप का कमाल नहीं है जी ! 

उत्तरी अफ्रीका का मोरक्को एक ऐसा देश है, जहां बकरियां पेड़ों पर चढ़ जाती हैं। ऐसे दृश्य मोरक्को में अक्सर दिखाई पड़ते हैं, वहां दर्जनों की संख्या में बकरियां पेड़ों पर मौजूद मिलती है। ये कौवों की तरह पेड़ की चोटी पर भी बैठी दिखती है। 


कहते हैं कि तेज ढलानों वाले इलाकों और पहाड़ों पर आते-जाते बकरियां पेड़ों पर चढ़ने के काबिल बनती हैं। बकरियों को खाने की तलाश में पहाड़ों पर जाना पड़ता है। क्योंकि मोरक्को के ज्यादातर इलाके काफी सूखे और रेगिस्तान वाले हैं, इसलिए बकरियों को जमीन पर खाना कम ही मिल पाता हैं। पेड़ पर चढ़ने के पीछे भी पेट भरना ही मुख्य वजह है। 


कम उम्र से ही ऐसा करने की वजह से बकरियां धीरे-धीरे स्किल्ड हो जाती है। यहां आर्गन ट्री नाम का फलों का एक पेड़ पाया जाता है जिस पर बकरियां अक्सर जाती है। एक आर्गन ट्री करीब 8 से 10 मीटर ऊंचा होता है।  


================================================
 

बीवी और गुमशुदा कार



मीटिंग के बाद एक युवती होटल से बाहर आई। उसने अपनी कार की चाभियाँ तलाशीं लेकिन उसे नहीं मिली। वापस मीटिंग रूम में जाकर देखा, वहाँ भी नहीं थीं। 
-- 
अचानक उसे लगा कि, चाभियाँ शायद वो कार के इग्नीशन में ही लगी छोड़ आई थी। उसके पति बहुत बार उसकी इस आदत के लिए डाँट चुके थे। 
-- 
खैर, 
जब युवती पार्किंग में पहुँची तो उसे समझ आया कि उसके पति सही टोकते थे। पार्किंग खाली थी, कार चोरी हो चुकी थी। 
-- 
युवती ने तुरंत पुलिस को कॉल किया, अपनी लोकेशन और पार्किंग एड्रेस बताया और कार चोरी की पूरी जानकारी दी। 
-- 
फिर युवती ने अपने पति को डरते-डरते काल लगाईं और बोली---" डार्लिंग ( ऐंसे समय वो उन्हें डार्लिंग कहकर ही बुलाती थी) मैं अपनी कार की चाबियाँ इग्नीशन में भूल गई और हमारी कार चोरी हो गई।" 

फोन पर थोड़ी देर शान्ति रही। उसे लगा उसके पति गुस्से में फोन काट देंगे। लेकिन फिर पति की गुस्से में चिल्लाने की आवाज आई-- "बेवकूफ, मैं खुद तुम्हे मीटिंग अटेंड करने के लिए होटल छोड़कर आया था !" 

अब शांत रहने की बारी युवती की थी। वो खुश हो गई थी कि, चलो कार चोरी तो नहीं हुई। फिर उसने कहा --- 
"ओके, तो फिर प्लीज, मुझे लेने के लिए आ जाओ।" 
-- 
पति फिर चिल्लाए-- 
"नानसेंस ... मैं तुम्हें लेने के लिए आ जाऊँगा, लेकिन पहले इस पुलिस वाले को तो बताओ कि मैंने तुम्हारी कार नहीं चुराई है, जिसने मुझे पकड़ रखा है...."

================================================= 

शुक्रवार, जून 10, 2016

अपेक्षाओं का कोई अन्त नहीं



रात के समय एक दुकानदार अपनी दुकान बन्द ही कर रहा था कि एक कुत्ता दुकान में आया । उसके मुॅंह में एक थैली थी। जिसमें सामान की लिस्ट और पैसे थे। दुकानदार ने पैसे लेकर सामान उस थैली में भर दिया। कुत्ते ने थैली मुॅंह मे उठा ली और चला गया। 
-- 
दुकानदार आश्चर्यचकित होके कुत्ते के पीछे पीछे गया, ये देखने कि इतने समझदार कुत्ते का मालिक कौन है।
--
कुत्ता बस स्टाॅप पर खडा रहा। थोडी देर बाद एक बस आई जिसमें चढ गया। कंडक्टर के पास आते ही अपनी गर्दन आगे कर दी। उस के गले के बेल्ट में पैसे और उसका पता भी था। कंडक्टर ने पैसे लेकर टिकट कुत्ते के गले के बेल्ट मे रख दिया। अपना स्टाॅप आते ही कुत्ता आगे के दरवाजे पे चला गया और पूॅंछ हिलाकर कंडक्टर को इशारा कर दिया। बस के रुकते ही उतरकर चल दिया। 
-- 
दुकानदार भी पीछे पीछे चल रहा था। कुत्ते ने घर का दरवाजा अपने पैरों से 2-3 बार खटखटाया। अन्दर से उसका मालिक आया और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। 
-- 
दुकानदार ने मालिक से इसका कारण पूछा। 
मालिक बोला - "इस साले ने मेरी नींद खराब कर दी। चाबी साथ ले कर नहीं जा सकता था गधा ?" 
-- 
-- 
जीवन की भी यही सच्चाई है। 
लोगों की अपेक्षाओं का कोई अन्त नहीं है। 


================================================
फेसबुक लिंक 
================================================

हिन्दू और मुसलमान दोनो धरती के बोझ है ?


250 वर्ष का इतिहास खंगालने पर पता चलता है कि वर्ष 1800 के बाद जो दुनिया मे तरक़्क़ी हुई, उस मे पश्चिम मुल्को यानी सिर्फ यहूदी और ईसाई लोगो का ही हाथ है। हिन्दू और मुस्लिम का इस विकास मे 1% का भी योगदान नही है। 
--- 
1800 से लेकर 1940 तक हिंदू और मुसलमान सिर्फ बादशाहत या गद्दी के लिये लड़ते रहे। दुनिया के 100 बड़े वैज्ञानिको के नाम लिखे तो बस एक या दो नाम हिन्दू और मुसलमान के मिलेंगे। 
--- 
पूरी दुनिया मे 61 इस्लामी मुल्क है, जिनकी जनसंख्या 1.50 अरब के करीब है, और कुल 435 यूनिवर्सिटी है। दूसरी तरफ हिन्दू की जनसंख्या 1.26 अरब के क़रीब है और 385 यूनिवर्सिटी है, जबकि अमेरिका मे 3 हज़ार से अधिक, जापान मे 900 से अधिक यूनिवर्सिटी है। ईसाई दुनिया के 45% नौजवान यूनिवर्सिटी तक पहुंचते है, वही मुसलमान के नौजवान 2% और हिन्दू के नौजवान 8 % तक यूनिवर्सिटी तक पहुंचते है। दुनिया के 200 बड़ी यूनिवर्सिटी मे से 54 अमेरिका, 24 इंग्लेंड, 17 ऑस्ट्रेलिया, 10 चीन, 10 जापान, 10 हॉलॅंड, 9 फ़्राँस, 8 जर्मनी, 2 भारत और 1 इस्लामी मुल्क मे है। 
--- 
अब हम आर्थिक रूप से देखते है। अमेरिका का जी.डी.पी 14.9 ट्रिलियन डॉलर है जबकि पूरे इस्लामिक मुल्क का कुल जी.डी.पी 3.5 ट्रिलियन डॉलर है। वही भारत का 1.87 ट्रिलियन डॉलर है। दुनिया की 38000 मल्टिनॅशनल कंपनी में से 32000 कंपनी सिर्फ अमेरिका और युरोप मे है। 
--- 
अभी तक दुनिया के 10000 बड़ी अविष्कारो मे 6103 अविष्कार अकेले अमेरिका मे और 8410 अविष्कार ईसाई या यहूदी ने किये है। दुनिया के 50 अमीरो मे 20 अमेरिका से, 5 इंग्लेंड से, 3 चीन, 2 मक्सिको, 2 भारत और 1 अरब मुल्क से है। --- अब हम आप को बताते है कि हम हिन्दू और मुसलमान जनहित, परोपकार या समाज सेवा मे भी ईसाई और यहूदी से बहुत पीछे है। रेडक्रॉस दुनिया का सब से बड़ा मानवीय संगठन है। 
--- 
बिल- मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन मे बिल गेट्स ने 10 बिलियन डॉलर से इस फाउंडेशन की बुनियाद रखी है। जो कि पूरे विश्व के 8 करोड़ बच्चो की सेहत का ख्याल रखती है। 
--- 
वहीँ भारत मे कई अरबपति है। मुकेश अंबानी अपना घर बनाने मे 4000 करोड़ खर्च कर सकते है, और अरब का अमीर शहज़ादा अपना स्पेशल जहाज पर 500 मिलियन डॉलर खर्च कर सकता है मगर मानवीय सहायता के लिये आगे नही आ सकता है। 
--- 
अब आप खुद अंदाजा लगाइये के हिन्दू और मुसलमान की इस धरती पे क्या औकात है। बस हर हर महादेव और अल्लाह हो अकबर के नारे लगाने मे हम सबसे आगे हैं।


===============================================
फेसबुक लिंक
===============================================

गुरुवार, जून 09, 2016

वेटिकन सिटी में धंदा


वेटिकन सिटी में दो भिखारी बैठे थे ... 
एक के हाथ में ॐ था और दुसरे के हाथ में जीसस का क्रॉस ! 
--- 
लोग वहां से निकलते और सब ॐ वाले भिखारी को गुस्से से देख के क्रॉस पकड़े हुए भिखारी को पैसे दे कर जा रहे थे ! 
--- 
थोड़ी देर के बाद वहां से क्रिस्चियन के धर्मगुरु पॉप निकले ,,, उन्होंने ये देखकर ॐ वाले भिखारी को बोला - 

"भाई ये क्रिस्चियन लोगों का देश है .. यहाँ कोई तुम हिन्दू को भीख नहीं देगा ... सच तो ये है कि लोग यहाँ तुम्हे चिढाने के लिए क्रॉस वाले भिखारी को ज्यादा पैसा दे देते हैं .... 
--- 
--- 
ॐ वाले भिखारी ने क्रॉस वाले भिखारी को देखा और बोला - 

"जिग्नेस भाई ~~" 

"बोलो मनसुख भाई ~~" 

"अब ये हमें सिखाएगा धंदा करना ?????"
.
.
.
:-)  :-) :-)  

=================================================
फेसबुक लिंक 
=================================================

पिता-पुत्र कथा



माँ के निधन के पश्चात इकलौते बेटे ने पत्नी के कहने में आ कर अपने पिता को वृद्धाश्रम में भेजने का निर्णय ले लिया। पिता की समस्त भौतिक वस्तुएँ समेट वो एक ईसाई पादरी द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में पिता को ले आया। 
--
काउंटर पर बैठी क्लर्क ने बहुत से विकल्प दिए टेलीविज़न, एसी, शाकाहारी, मांसाहारी इत्यादि । पिता ने सादे एक वक़्त के शाकाहारी भोजन को छोड़ सब के लिए मना कर दिया। 
--
पुत्र पिता का सामान कार से निकालने बाहर गया । तभी पत्नी ने फ़ोन किया ये पता लगाने के लिए कि सब कुछ ठीक से निपटा या नहीं । और इस बात के लिए पति को ज़ोर देकर आगाह किया की उसके पिता को अब त्योहारों पर भी घर आने की ज़रुरत नहीं। 
--
--
--
क्रिश्चियन पादरी बाहर आये पिता को देख उनकी और बढ़ गये और उनके दोनों कन्धों पर हाथ रख कर बात करने लगे। 
.
इस दौरान पिता हिम्मत से मुस्कुराते रहे। 
.
बेटे को बड़ा आश्चर्य हुआ, उसने तुरंत निकट पहुंचकर पादरी से पूछा कि क्या वो पूर्व परिचित हैं ? जो इतनी बेतकल्लुफी से बात कर रहे हैं ? 
--
पादरी ने गीली आँखें पोछते हुए बेटे को देखा और कहा - हाँ ! बहुत ही अच्छे से। आपके पिता 30 साल पहले यहां आये थे और अपने साथ एक अनाथ बच्चे को ले गए थे, गोद लेने के लिए !!! बेटा अवाक था....!!! 

������

====================================================== 
फेसबुक लिंक 
   =======================================================

रविवार, सितंबर 27, 2015

निश्छल प्रेम


[कश्यप किशोर मिश्रा द्वारा रचित उत्कृष्ट लघु कथा]
-------------------------------------------------------- 


एक बूढ़ी औरत सड़क के किनारे डलिया में संतरे बेचती थी 
एक युवा अक्सर उसके पास से संतरे खरीदता. 
--- 
हर बार खरीदे हुए संतरों से एक संतरा निकाल उसकी एक फाँक चखता और कहता -
“ये कम मीठा लग रहा है, देखो !” 
--- 
बूढ़ी औरत संतरे को चखती और प्रतिवाद करती - “ना बाबू मीठा तो है!” 
--- 
वो युवक उस संतरे को वही छोड़, बाकी संतरे ले गर्दन झटकते आगे बढ़ जाता. 
--- 
युवक अक्सर अपनी पत्नी के साथ होता था, एक दिन पत्नी नें पूछा - 
“ये संतरे हमेशा मीठे ही होते हैं, पर यह नौटंकी तुम हमेशा क्यों करते हो ?” 
--- 
युवा ने पत्नी को एक मघुर मुस्कान के साथ बताया - “वो बूढ़ी माँ संतरे बहुत मीठे बेचती है, पर खुद कभी नहीं खाती, इस तरह उसे मै संतरे खिला देता हूँ…” 
--- 
---
एक दिन, बूढ़ी माँ से, उसके पड़ोस में सब्जी बेचनें वाली औरत ने सवाल किया - “ये झक्की लड़का संतरे लेते समय इतनी चिक-चिक करता है, पर संतरे तौलते समय मै तेरे पलड़े देखती हूँ, तू हमेशा उसकी चिक-चिक के चक्कर में उसे ज्यादा संतरे तौल देती है”. 
--- 
बूढ़ी माँ नें साथ सब्जी बेचने वाली से कहा - “उसकी चिक-चिक संतरे के लिए नहीं, मुझे संतरा खिलानें को लेकर होती है, मै बस उसका प्रेम देखती हूँ, पलड़ो पर संतरे अपनें आप बढ़ जाते हैं ।”
.
=================
The End
=================
===========================================================
फेसबुक लिंक 
https://www.facebook.com/photo.php?fbid=1074718405871790&l=75b1c6a592
===========================================================

शनिवार, सितंबर 26, 2015

प्रोफेशनल भिखारी


कल मुझे एक नौजवान स्टेशन पर मिला। 
.
कहने लगा - . "मेरी जेब से पर्स कही गिर गया है, बस मुझे जयपुर पहुंचने तक के पैसे दे दीजिये। 
टिकट 150 रूपये का है। और आगे रेलवे स्टेशन से मैं पैदल अपने घर चला जाऊंगा। बस 150 रूपये 
चाहिये। वैसे मै बहुत संपन्न परिवार से हूँ। मुझे मांगते हुए झिझक महसूस हो रही है।" 
--- 
--- 
मैने कहा - 
"इसमे शर्माने वाली कोई बात नहीं है। कभी मेरे साथ भी ऐसा हो सकता है ... ये लो मेरा फोन अपने घर वालो से बात करो, उनसे कहो कि मेरे इस नबंर पर 200 रूपये का रिचार्ज करवा दें और उसके बाद तुम मुझसे 200 रूपये नकद ले लो। तुम्हारी परेशानी खत्म।" 
--- 
--- 
वो व्यक्ति बिना कुछ बोले आगे बढ गया। 



:-) :-) :-)
.
.
===================================================
फेसबुक लिंक 
https://www.facebook.com/prakash.govind/posts/1073922282618069
===================================================

शुक्रवार, सितंबर 25, 2015

कैसे-कैसे दिलचस्प साइनबोर्ड :-)


क्या कहा ~~~
नाम में क्या रखा है ?? 
अरे नहीं जनाब 
नाम में ही तो बहुत कुछ रखा है 
.
न यकीन हो तो देखिये -

 अरे ~~~ फेसबुक तो फ़ास्ट फ़ूड भी बेचता है
===================================================
 इन्फोसिस का नया धांसू बिजनेस
==================================================
 डंके की चोट पे धंधा
====================================================
 क्या सीखा … घंटा ???
=================================================
 गूगल सब्जी भी बेचता है … अपनी आँखों से देख लो
==================================================
 ये डॉक्टर का नहीं भाई, रेस्टोरेंट का साइनबोर्ड है
====================================================
 हाई-फाई चिकन ले लो
====================================================
 नाम में इमानदारी हो तो ऐसी हो
==================================================
इतना कठिन विषय है कि 
अलग से इंस्टिट्यूट खोलना पड़ा
===================================================

होनहार मंगेतर :-)

एक लड़की अपने होने वाले मंगेतर को अपने मम्मी-पापा से मिलाने के लिए घर लेकर आयी, डिनर के बाद लड़की की माँ ने अपने पति से कहा कि कुछ लड़के के बारे में पता करो!! 
--- 
लड़की के बाप ने लड़के को अकेले में बुलाया और उससे बातचीत करने लगे बाप ने पूछा - 
"तुम्हारा प्लान क्या है ?" 

लड़के ने कहा - "मैं रिसर्च स्कॉलर हूँ !! 

बाप ने कहा - ओह ~~ रिसर्च स्कॉलर ... बहुत अच्छे ! पर तुम मेरी बेटी को एक सुन्दर सा घर कैसे दो पाओगे, जिसकी उसे आदत है ? 

लड़के ने कहा - "मैं पढ़ाई करूँगा, , और भगवान हमारी मदद करेंगे !!" 

और तुम किस तरह उसके लिए सगाई की यादगार अंगूठी खरीदोगे ?

मैं और ज्यादा पढ़ाई करूँगा .. लड़के ने कहा बाकी भगवान हमारी मदद करेंगे !! 

और बच्चे होंगे तब ? बाप ने कहा, उन्हें कैसे पालोगे ? 

चिंता मत कीजिये सर, भगवान कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेगा !! 
-- 
-- 
इसी तरह जितनी बार बाप ने कुछ भी पूछा, तो लड़के ने हर बार कहा कि कोई न कोई रास्ता भगवान निकाल ही लेगा !! 

बाद में लड़की की माँ ने कहा - "ये सब कैसे होगा जी ?" 

बाप ने कहा - "पता नहीं, उसके पास न कोई नौकरी है, न कोई प्लान, न ही जिम्मेदारी का एहसास है ... पर, अच्छी खबर ये है कि वो मुझे भगवान समझ रहा है !" 


.
:-)  :-)  :-) 
.
===================================================
फेसबुक लिंक 
https://www.facebook.com/prakash.govind/posts/1070795219597442
===================================================